सेब के सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसके इस्तेमाल से कई तरह के स्वास्थय लाभ मिलते हैं। खास हेल्थ बेनिफिट की बात करें तो ये मोटापे को कम करने में मदद करता और हृद्य संबंधी रोगों में कारगर है। सेब के सिरके की खासियत यह रहती है कि यह कई दिनों तक खराब नहीं होता। लेकिन जितने फायदे इसे खाने या पीने के हैं उतनी है सावधानियों की जरूरत भी है। सेब के सिरके का गरत तरीके से उपयोग करने नुकसान भी दे सकता है। चलिए, अब सेब के सिरके के फायदे, सेवन करने का तरीका और सेवन के दौरान रखने सावधानियों के बारे में जान लीजिए।
सेब के सिरके के फायदे -
स्वास्थ्य और खूबसूरती के सेगमेंट में ये सबसे ज़्यादा फायदेमंद उत्पादों में से एक है। जब ऐसा सवाल आए कि सेब का सिरका किस किस चीज़ के लिए फायदमंद है, तो इसका उत्तर जानने के बाद हैरान हो जाएंगे और यही कहेंगे कि किस चीज़ के लिए ये फायदेमंद नही है। सेब के सिरके के अनगिनत फायदे इसे बहुत लोकप्रिय बनाते हैं। फिर चाहे वो आम स्वास्थ्य हो, स्वाद, खूबसूरती, फिटनेस या फिर कोई भी अन्य घरेलू लाभ, सेब के सिरके के फायदे और इसे प्रयोग करने के तरीके अनगिनत हैं।
एक आसान तरीके से इसके फायदे समझने के लिए, मानव शरीर के हिसाब से उपर से नीचे चलते हैं और सेब के सिरके के स्वास्थ्य, खूबसूरती और फिटनेस पर होने वाले फायदों के बारे में समझते हैं।
बाल - खूबसूरत और कोमल बाल चाहते हैं? सेब के सिरका आपकी मदद कर सकता है। सेब के सिरके से बाल धोना आपके बालों की खो चुकि काली चमक वापस लाने में आपकी मदद करता है। बालों को शैम्पू करने के बाद एसीवी और पानी के मिश्रण से धोएं।
नाक - क्या आपका साइनस आपको परेशान कर रहा है? क्या आप आम सर्दी के कारण बहती हुई अपनी नाक से परेशान हो गए हैं? तो ये सेब का सिरका आपकी मदद कर सकता है। 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच एसीवी गुनगुने पानी के साथ लेने से साइनस इन्फेक्शन और बंद नाक से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
चहरे की त्वचा - एक फेस क्लिएंज़र के तौर पर सेब का सिरका काफी मददगार हो सकता है अगर इसे पानी के साथ मिलाकर रुई की मदद से चेहरे पर लगाया जाए। ये आपके चहरे को अच्छी रंगत भी देता है। एक बढ़िया डिटॉक्स टॉनिक होने के कारण सेब का सिरका चहरे के दानों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।
मुंह - एसीवी दांतो को सफेद करने और मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने में काफी लाभदायक है। इसे पानी के साथ मिलाकर पतला करने के बाद कुल्ला करें। इस मिश्रण के गरारे करना भी मददगार है।
गला - एक सुखदायक प्रभाव देने से लेकर खराश वाले गले और खाँसी से लड़ने के लिए एसीवी जादुई साबित होता है। आप शहद के साथ सेब का सिरका ले सकते हैं या फिर गुनगुने पानी के साथ मिलाकर गरारे कर सकते हैं। एसीवी का एसेटिक एसिड इसमें काफी मदद करता है।
हृदय - सेब का सिरका खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और रक्तचाप पर काबू में रखता है। इससे आपके हृदय के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
लिवर और गुर्दे - हमारे शरीर में लिवर और गुर्दो का काम बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसीलिए ये बहुत ज़रूरी है कि ये दोनो अच्छे ढंग से काम करें। और लिवर और गुर्दों का स्वस्थ और अच्छी तरह से काम करने के लिए डिटॉक्सिफेकेशन एक तरीका है। एक चम्मच बिना छना हुआ एसीवी मदर को 300 मि.ली गरम पानी के साथ खाना खाने से पहले दिन में दो बार लें। ये लिवर की सूजन, लिवर डिटॉक्सिफिकेशन और लिवर का फैट घटाने में मदद करता है।
गुर्दों का डिटॉक्सिफिकेशन ना केवल शरीर को सुचारू रूप से चलाने का काम करता है बल्कि सेब के सिरके के एसिडिक स्वभाव के कारण गुर्दों की पथरियों को भी खत्म कर देता है।